लखनऊ। पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र तक विपक्षी दलों में टूट हो रही है। इसको लेकर विपक्ष भाजपा पर गंभीर आरोप लगा रही है। अब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दल के नेताओं पर पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अपनी राजनीतिक नाकामियों, नेतृत्व संकट और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्ममंथन करने के बजाय हर बात के लिए भाजपा पर दोष मढ़ना आज विपक्ष का प्रिय शगल बन चुका है।
पढ़ें :- तृणमूल कांग्रेस के चार फ्रीज बैंक खातों पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार
केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अपनी नाकामियों पर पर्दा डालकर भाजपा और उसके नेतृत्व पर आरोप लगाना आज विपक्ष का सुविधाजनक बहाना बन चुका है। कड़वी सच्चाई यह है कि ‘परिवारवादी राजनीति’ से आजिज आकर इन दलों के सांसद और विधायक अपने ‘अंधकारमय भविष्य’ का अंदाज़ा लगाकर स्वाभाविक रूप से सुरक्षित राजनीतिक ठिकाना तलाशने की जुगत भिड़ाने लगते हैं।
अपनी नाकामियों पर पर्दा डालकर भाजपा और उसके नेतृत्व पर आरोप लगाना आज विपक्ष का सुविधाजनक बहाना बन चुका है। कड़वी सच्चाई यह है कि ‘परिवारवादी राजनीति’ से आजिज आकर इन दलों के सांसद और विधायक अपने ‘अंधकारमय भविष्य’ का अंदाज़ा लगाकर स्वाभाविक रूप से सुरक्षित राजनीतिक ठिकाना तलाशने की…
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 18, 2026
पढ़ें :- ममता बनर्जी के समर्थन में आए विपक्षी नेता! राहुल गांधी ने बीजेपी और EC पर पार्टी तोड़ने के बाद सिंबल छीनने का लगाया आरोप
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में लगातार टूट, पलायन और पार्टी नेतृत्व पर ‘घटते भरोसे’ की कहानी है। यही हाल राहुल गांधी के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन का भी है, जो एकता का दावा तो ऐसा करता है कि फेवीकोल का जोड़ भी शरमा जाए। लेकिन भीतर से वह ‘तार-तार’ है।
उन्होंने आगे लिखा, अपनी राजनीतिक नाकामियों, नेतृत्व संकट और संगठनात्मक कमजोरी पर आत्ममंथन करने के बजाय हर बात के लिए भाजपा पर दोष मढ़ना आज विपक्ष का प्रिय शगल बन चुका है, जबकि जनता साफ देख रही है कि समस्या भाजपा नहीं, बल्कि विपक्ष की अपनी विफलताएं हैं।