Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने शाहजहांपुर के कांट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 2024 का लोकसभा चुनाव नया इतिहास बनाने को उतावला दिख रहा है। सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली है। इनकी हार शाश्वत सत्य है।
पढ़ें :- Cabinet Expansion: यूपी में कई मंत्रियों के विभागों में हो सकता है बदलाव, इनका मंत्री बनना तय
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारा इतिहास गवाह है कि कोई कितना भी शाक्तिशाली क्यों न रहा हो, अगर रामद्रोही है तो उसका पतन सुनिश्चित है। रामभक्त हनुमान भी देवत्व की स्थिति में पहुंचकर लोकपूज्य हो गए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की हार 'शाश्वत सत्य' है… pic.twitter.com/tC9S6CzpBQ
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) May 8, 2024
पढ़ें :- सुना है यूपी में कैबिनेट का विस्तार हो रहा है या यूं कहें कि मुख्यमंत्री जी की शक्ति का ‘कटाव-झटाव’ हो रहा: अखिलेश यादव
साथ ही कहा कि, अब नौजवानों के हाथ में तमंचा नहीं बल्कि टैबलेट होता है। पहले सुरक्षा तार-तार थी। विकास कार्य ठप पड़े थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। योजनाओं का लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता था। 2014 के बाद देश की सुरक्षा मजबूत हुई है। विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। रेलवे, हाईवे, एक्सप्रेस-वे, एम्स आदि का निर्माण हुआ है।