Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं, क्या सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं?

त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं, क्या सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं?

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) को लेकर पूरे देश में आक्रोश की लहर है। सत्‍ता पक्ष के साथ विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं ने इस आतंकी घटना की निंदा की है। इस बीच, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने X हैंडल पर लिखा कि श्रीनगर से हवाई किराये में बेतहाशा वृद्धि का समाचार अमानवीय और घोर निंदनीय है। ऐसी त्रासदी के समय पर्यटकों से मनमाना किराया वसूलना किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी की बैठक से कई विधायक रहे नदारद, टीएमसी प्रमुख बोली- यह चुनाव नहीं बल्कि क्रूरता थी

सरकार स्पष्ट करे कि ‘बेतहाशा किराया वसूली’ के मामले में सरकार की कोई ज़िम्मेदारी बनती है या नहीं। किराये से संबद्ध टैक्स तो सरकार के पास ही जाता है, इसका मतलब तो जनता यही समझती है कि ये सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। घोर आपत्तिजनक! घोर निंदनीय!

पढ़ें :- चुनाव आयोग हेट स्पीच, शिकायतों पर संज्ञान लेने के बजाए खुद उस कीचड़ में लोट गया और लोकतंत्र को बना दिया दागदार : पवन खेड़ा
Advertisement