UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा लेकिन इससे पहले कई जगहों पर हंगामे की खबर सामने आ गयी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बूथ की वीडियो को शेयर कर चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।
पढ़ें :- सपा पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को किया प्रभावित
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं। आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।
लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं।
आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या?
चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।
पढ़ें :- UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला
हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के।
घोर निंदनीय!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2026
उन्होंने आगे लिखा, हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के।
पढ़ें :- वाह रे चुनाव आयोग! मतदाता का नाम राम ने यादव को मारा, पिता का नाम मूर्खचंद, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट
बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इस चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।