Viral video : सोश्ल मीडिया एक ऐसा प्लैटफ़ार्म है जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे तो आप काफी वीडियो देखे होंगे लेकिन शायद अब तक ये वाला वीडियो ना देखें हों। आइए जानते हैं इस वायरल विडियो में आखिर क्या है।
पढ़ें :- कश्मीरी हिंदुओं को मिलेंगे 6,000 फ्लैट: 5,176 बनकर तैयार, अब सरकार की तरफ से घर की चाबी मिलने का इंतजार
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
ये वीडियो जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है एक घर जो अभी-अभी बना है, उसके पहले मंजिल पर एक हैंडपंप लगा हुआ है। अब जितने लोग गांव में रहे हैं या फिर हैंडपंप के बारे में अच्छे से जानते हैं, वो बोलेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। पाइप ज्यादा लगा लो तो हो जाएगा मगर इसमें वायरल होने का कारण कुछ और है। घर की पहली मंजिल पर जो हैंडपंप लगा हुआ है, वो एक सरकारी नल है। शख्स ने सरकारी नल को ही अपने घर में ले लिया और अब उससे मजे से पानी पीएगा। ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है। कुछ लोग कमेंट में झारखंड का बता रहे हैं।
यहाँ देखिये वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पोस्ट किया गया है। वीडियो के सबसे ऊपर ‘बिहार दिन प्रतिदिन’ लिखा हुआ है। यूजर्स इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये बिहार का नहीं झारखंड का है। एक और यूजर ने इसे झारखंड का बताया। अब तक वीडियो को 49 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने फनी कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- सरकारी नहीं अपना है। दूसरे यूजर ने लिखा- सरकारी माल नहीं प्राइवेट माल। तीसरे यूजर ने लिखा- सरकारी का प्राइवेट कर दिया।
पढ़ें :- मक्का का 47 साल पुराना वो काला अध्याय, जिसने सऊदी अरब की दिशा बदल दी