मुंबई। हॉलीवुड अभिनेता रैपर-सिंगर जेडेन स्मिथ (Hollywood actor, rapper, and singer Jaden Smith) का नाम खुद से 54 साल बड़ी महिला के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि जेडेन दिग्गज हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ के बेटे हैं। जेडेन को लेकर ऐसी अफवाह हैं कि वे 82 वर्षीय मिशेल लैमी (Michèle Lamy) को डेट कर रहे हैं। इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनसे इस तरह की अटकलें शुरू हुईं। मगर जानते हैं, क्या वाकई ऐसा है?
पढ़ें :- रात के अंधेरे में डायरेक्टर की डिमांड सुन डर से कांपने लगी थी एक्ट्रेस, बोला-'Kiss me'
रोमांटिक तस्वीरों ने दी डेटिंग की अफवाहों को हवा
जेडन स्मिथ 28 वर्ष के हैं। 82 साल की फ्रेंच फैशन एंटरप्रेन्योर मिशेल लैमी के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों की कुछ तस्वीरों ने ऐसी चर्चाओं को हवा दी हैं, जिनमें दोनों कोजी अंदाज में दिख रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में तो यह दावा तक किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। इस बीच इनके बीच उम्र के बडे़ फासले ने ध्यान खींचा है।
क्या है अफेयर की सच्चाई?
इंटरनेट पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों को एक-दूसरे का हाथ थामे और किस करते देखा जा सकता है। इन फोटोज को देखकर लोग भले ही एक पल को इनके अफेयर की अफवाह पर यकीन कर लें। मगर, हकीकत में इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। ABC 10 न्यूज के एक फैक्ट-चेक ने दोनों के इस कथित अफेयर को मनगढ़ंत बताया है। यह तस्वीरें भी फर्जी बताई जा रही हैं। कुछ तस्वीरें कथित तौर पर AI से बनी हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों के डिजिटली बदले हुए वर्जन हैं।
पढ़ें :- राइटर कनेक्ट इंडिया की राष्ट्रीय ऑनलाइन साहित्यिक संध्या ‘एहसास ई-महफिल – रंग-ए-एहसास’ का सफल समापन
क्या लैमी के घर गए थे जेडेन?
जेडेन और लैमी दोनों की तरफ से ही रिलेशनशिप या सगाई जैसी किसी बात की पुष्टि नहीं की गई है। इस बात को कोई वेरिफाइड सबूत नहीं है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि दोनों के अफेयर के कयास 9 नवंबर को एक एक्स पोस्ट से शुरू हुए, जिसमें दावा किया गया था कि लैमी का आशीर्वाद लेने जेडेन उनके घर गए थे। इस कथित मुलाकात को शुरू में एक मां और बेटे के बीच की बातचीत जैसा दिखाया गया था। हालांकि, बाद में एक और अकाउंट पर ऐसा दावा किया गया कि दोनों डेट कर रहे हैं और सगाई कर ली है।
अभिनय और गायिकी की दुनिया में एक्टिव जेडेन
एबीसी 10 न्यूज ने वायरल फोटोज का फैक्ट चेक किया तो इस बात का भी कोई स्वतंत्र सबूत नहीं मिला कि जेडेन, लैमी से मिलने उनके घर गए थे। जेडेन स्मिथ के करियर की बात करें तो वे हॉलीवुड के सबसे जाने-माने परिवारों में से एक में पले-बढ़े। पिता विल स्मिथ की तरह वे भी हॉलीवुड सिनेमा में काम करते हैं। एक्टिंग के अलावा, जेडेन ने म्यूजिक में भी नाम कमाया है।