Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Jaguar Electric Car 2026 : जगुआर की पहली Electric Car 2026 में देगी दस्तक, जानें कब दिखेगी झलक

Jaguar Electric Car 2026 : जगुआर की पहली Electric Car 2026 में देगी दस्तक, जानें कब दिखेगी झलक

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jaguar Electric Car 2026 : टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली लग्जरी कार निर्माता जगुआर पूरी तरह इलेक्ट्रिक ब्रांड बनने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए 3 इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। इस मॉडल से अगले महीने पर्दा उठाया जा सकता है। यह अमेरिका में विकसित 4-दरवाजे वाला इलेक्ट्रिक सेडान कॉन्सेप्ट होगा। नई इलेक्ट्रिक मॉडल जगुआर ब्रिटिश लक्जरी कार कंपनियों बेंटले, रोल्स रॉयस और एस्टन मार्टिन के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इसे जगुआर इलेक्ट्रिफाइड प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जबकि 2 SUV पाइपलाइन में हैं।
नई जगुआर इलेक्ट्रिक कारें महंगी, सुविधा संपन्न और प्रदर्शन-उन्मुख डिजाइन के साथ आएंगी। लग्जरी EV पोर्टफोलियो में इस कदम के साथ कंपनी एक बेहद महत्वाकांक्षी बदलाव की शुरुआत कर रही है।

पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ब्रांड बनने की दिशा में कार निर्माता अपने ICE मॉडल I-पेस और E-पेस अगले महीने बंद करने जा रही है।

इससे पहले पोर्टफोलियो में F-टाइप, XE और XF सहित अन्य प्रमुख मॉडल्स को भी बंद कर दिया था।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement