Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Jai Meena Soft Tennis : जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला एशियन गेम्स मेडल , रचा इतिहास

Jai Meena Soft Tennis : जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत को दिलाया पहला एशियन गेम्स मेडल , रचा इतिहास

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jai Meena Soft Tennis :  एशियाई खेलों के दौरान बुधवार का दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आया। नागोया में एशियाई खेलों के दौरान, पुरुषों के सिंगल्स सॉफ्ट टेनिस इवेंट में जय मीणा का शानदार सफर ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ खत्म हुआ। भारतीय स्टार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीणा सॉफ्ट टेनिस में एशियन गेम्स का मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, कही ये बड़ी बात

सेमीफाइनल में उन्हें जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।

मीणा 0-3 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 2-3 कर लिया, जिससे शानदार वापसी की उम्मीदें जगीं, लेकिन आखिरकार कुरोसाका ने मैच जीत लिया।

इससे पहले मीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक सात गेम के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में फिलीपींस के शेरविन नुगिट को 4-3 (0-4, 4-2, 2-4, 4-2, 5-3, 2-4, 7-5) से मात दी थी। इस जीत के साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर इतिहास रच दिया था।

सेमीफाइनल में हार के बावजूद जय मीणा की यह उपलब्धि ऐतिहासिक रही। वह एशियन गेम्स में Soft tennis में भारत के लिए पहला मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि, सॉफ्ट टेनिस रैकेट का एक खेल है, जो लॉन टेनिस से विकसित हुआ है।

पढ़ें :- एशियन गेम्स में जीता पहला स्वर्ण पदक, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता सोना
Advertisement