Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jaipur Fire Accident : जयपुर में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की जलकर मौत; सीएम ने जताया शोक

Jaipur Fire Accident : जयपुर में गैस सिलेंडर से घर में लगी आग, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की जलकर मौत; सीएम ने जताया शोक

By Abhimanyu 
Updated Date

Jaipur Fire Accident : राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा के जैसल्या गांव के यादव मार्केट स्थित एक घर में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 3 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल हैं। इस घटना पर राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने दुख जताते हुए प्रशासन को घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- 'यूपी में किसी भी की सरकार बने, हमारा दबदबा बना रहेगा...' , विधानसभा चुनाव से पहले बृजभूषण शरण सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज

जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले घर में रखे गैस सिलेंडर में लगी। आग इतनी ज्यादा थी कि हादसे में पूरा परिवार ही जिंदा जल गया। इस दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग बिहार के निवासी हैं, जो जयपुर के एक घर में रह रहे थे। हादसे की सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।

सीएम भजनलाल ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।’

 

Advertisement