Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Jaleo X Men low-speed electric scooter : जेलियो एक्स मेन लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत

Jaleo X Men low-speed electric scooter : जेलियो एक्स मेन लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jaleo X Men low-speed electric scooter : ज़ेलियो बाइक्स ने स्कूली छात्रों, कॉलेज जाने वालों और कार्यालय आने-जाने वालों के लिए विभिन्न बैटरी विकल्पों, हल्के डिजाइन और कुशल सुविधाओं के साथ एक्स मेन लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइनअप पेश किया।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

हरियाणा की इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप जेलियो ई बाइक्स (Jelly eBikes) ने एक्स मेन लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह विभिन्न बैटरी विकल्पों के साथ 5 वेरिएंट में उपलब्ध है।
कलर
इसके साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 रंग विकल्पों- ब्लैक, व्हाइट, सी ग्रीन और रेड में खरीदा जा सकता है।

रियर ड्रम ब्रेक
इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप ज़ेलियो ईबाइक्स मेन स्कूटर में एंटी-थेफ्ट अलार्म, डिजिटल डिस्प्ले और सेंट्रल लॉकिंग के साथ ब्रेकिंग के लिए अलॉय व्हील्स पर फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई है।

वजन
ज़ेलियो ईबाइक्स में आगे की तरफ 12-इंच का व्हील और पीछे 10-इंच का व्हील मिलता है। स्कूटर का कुल वजन 80 किलोग्राम है और हल्का होने के कारण इसे संभालना आसान है।

कीमत
कीमत की बात करें तो एक्स-शोरूम कीमत 64,543 रुपये है। मॉडल रेंज को पांच वेरिएंट में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन ट्रिम की कीमत 87,573 रुपये एक्स-शोरूम है।

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement