Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. James Anderson: टेस्ट में 700 विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज क्रिकेट को कहेंगे अलविदा; इस टीम के खिलाफ होगा आखिरी मैच

James Anderson: टेस्ट में 700 विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज क्रिकेट को कहेंगे अलविदा; इस टीम के खिलाफ होगा आखिरी मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

James Anderson: दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में से एक जेम्स एंडरसन (James Anderson) अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की तैयारी में हैं। एंडरसन ने हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गयी टेस्ट सीरीज में 700 टेस्ट विकेट पूरे किए थे और यह कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, 41 वर्षीय तेज गेंदबाज अब इस साल अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

ब्रिटेन के अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एंडरसन को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) ने बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज पर नजर रखते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब है कि 41 साल के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर पूरा होने वाला है।’ बता दें कि इंग्लैंड की टीम घर पर इस साल वेस्टइंडीज (जुलाई में ) और श्रीलंका (अगस्त में) के खिलाफ तीन-तीन मैचों टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच एंडरसन का आखिरी टेस्ट मैच हो सकता है, जोकि उनके होम ग्राउंड यानी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेला जाएगा।

बता दें कि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए अब तक 184 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम 700 विकेट हैं। एंडरसन सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच (विश्व रिकॉर्ड) खेलें है, जबकि एंडरसन अब तक 187 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। अगर वह संन्यास ले लेते हैं तो सचिन का रिकॉर्ड टूटने से बच जाएगा।

एंडरसन टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 टेस्ट विकेट के साथ टॉप पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में एंडरसन पहले नंबर हैं। इसके अलावा ने 194 वनडे में 269 और 19 टी20 इंटरनेशनल में 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास
Advertisement