Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jamshedpur Road Accident: नए साल के पहले दिन सड़क हादसे में 6 की मौत और 2 घायल, सभी कार से जा रहे थे पिकनिक मनाने

Jamshedpur Road Accident: नए साल के पहले दिन सड़क हादसे में 6 की मौत और 2 घायल, सभी कार से जा रहे थे पिकनिक मनाने

By Abhimanyu 
Updated Date

Jamshedpur Road Accident: नए साल के पहले दिन जहां पूरी दुनिया जश्न मना रही है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ परिवारों में मातम पसरा हुआ है। दरअसल, इन परिवारों ने भीषण सड़क हादसे (Road Accidents) में अपनों को को खो दिया है। आदित्यपुर के 8 युवक कार में सवार होकर नए साल में पिकनिक मनाने जा रहे थे। इस दौरान कार बिष्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 6 युवकों की मौत हो गयी, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

जानकारी के मुताबिक, एक इंडिगो कार में आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार की पोल से टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार आठ युवकों पांच युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित साई मंदिर गोल चक्कर के पास हुआ। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। यह घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की बतायी जा रही है।

मृतको में छोटू यादव, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मोनू महतो, शुभम कुमार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में घायल दो युवक हर्ष कुमार झा और रवि झा को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की सूचना के बाद आदित्यपुर के बाबाकुटी आश्रम में मातम पसर गया है। कार में सवार सभी युवक बाबाकुटी आश्रम क्षेत्र के हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Advertisement