Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

By Harsh 
Updated Date

जन नायकन रिलीज डेट:  तमिल सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म विदेशों में रिलीज होने से एक दिन पहले भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यदि ऐसा होता है तो दर्शकों को लंबा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा, जिससे फिल्म की शुरुआती कमाई को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने समय और रणवीर को लगाई फटकार, 3-3 लाख रुपये का जुर्माना, बोली- "ये किस तरह के यूथ आईकॉन है"

भारत में 23 जुलाई को हो सकती है रिलीज

फिल्म की भारतीय रिलीज डेट को लेकर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को भारत में रिलीज हो सकती है। वहीं फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि यह फिल्म 24 जुलाई को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विदेशों के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

सेंसर बोर्ड ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट

रिलीज की चर्चाओं के बीच फिल्म की सेंसर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने जन नायकन को ‘A’ सर्टिफिकेट जारी किया है। फिल्म की कुल अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई जा रही है।

पढ़ें :- ‘बोल बेबी बोल’ और ‘ओ मारिया’ जैसी आवाज अब खामोश, दिग्गज गायिका एस. जानकी का निधन

विजय के करियर की आखिरी फिल्म

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी जन नायकन को विजय के फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म माना जा रहा है। करीब 33 साल तक सिनेमा में सक्रिय रहने के बाद विजय अब पूरी तरह राजनीति पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

पढ़ें :- 60 साल के सफर का जश्न, भावुक हुईं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र को याद कर दी श्रद्धांजलि
Advertisement