Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जन सुराज पार्टी बीजेपी की बी-टीम, राजद कार्यकर्ता दल विरोधी काम न करें अन्यथा उन पर होगी कड़ी कार्रवाई : जगदानंद सिंह

जन सुराज पार्टी बीजेपी की बी-टीम, राजद कार्यकर्ता दल विरोधी काम न करें अन्यथा उन पर होगी कड़ी कार्रवाई : जगदानंद सिंह

By santosh singh 
Updated Date

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Rashtriya Janata Dal state president Jagdanand Singh) ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए चेतावनी भी दी है। इसके माध्यम से उन्होंने जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party)  पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बी-टीम कहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के नेता और कार्यकर्त्ता विरोधी काम न करें अन्यथा पार्टी उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई करेगी।

पढ़ें :- Xiaomi YU7 GT ने नूर्बुर्गिंग में पहली बार ड्राइवरलेस कार का बनाया लैप रिकॉर्ड

जानिए राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने क्या लिखा पत्र में
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) ने पत्र में लिखा है कि, ‘आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्ता या नेता जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party)  में सहयोगी या उनके सदस्य बन रहे हैं। यह चिंता का विषय है। विदित हो की जनसुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है।

इसके संस्थापक प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पांडे हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP)  एवं देश के धर्मावलंबी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित हैं अर्थात भारतीय जनता पार्टी (BJP)  का बी टीम है। आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में आपलोग न आवें। उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय लालू प्रसाद का सामाजिक न्याय और सांप्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राम मनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉक्टर पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों से वास्ता है, वह दल विरोधी काम ना करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी’। फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal)  के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (State President Jagdanand Singh) के द्वारा जारी किये गये इस पत्र का  नेताओं और उनके दल के कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement