Janhvi Kapoor Tirupati Balaji Temple Visit: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया (Businessman Shikhar Pahadia) के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जा रहे हैं।
पढ़ें :- Ladakh Zanskar Valley : प्राकृतिक सुंदरता के बीच लद्दाख पहुंचे सनी देओल , मना रहे हैं छुट्टियां
जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahadia) के साथ एक बार फिर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। आपको बता दें कि इस मंदिर में जाह्नवी की मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी अक्सर दर्शन के लिए जाया करती थीं। मार्च महीने की शुरुआत में जाह्नवी (Shikhar Pahadia) ने भी इस मंदिर के दर्शन किए।
सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर (Shikhar Pahadia) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर (Shikhar Pahadia)पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ तिरुपति मंदिर में नजर आ रही हैं। हाल ही में औरी ने तिरुपति बालाजी मंदिर यात्रा का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ने मंदिर जाने से पहले कार ड्राइव से शुरू किया है। इसके अलावा मंदिर दर्शन के दौरान उन्होंने एक मिनी रील बी बनाई है। इस वीडियो में जाह्नवी अपने दोस्त औरी और बॉयफ्रेंड शिखर के साथ घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही हैं।