Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Janmashtami 2025 :  राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल की पूजा और पहनाएं वस्त्र , खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

Janmashtami 2025 :  राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल की पूजा और पहनाएं वस्त्र , खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Janmashtami 2025 2025 : आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण का प्राकट्य मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर धूमधूम से कन्हैया का जन्मोत्सव मनाय जाता है। जीवन में कृष्ण कृपा बरसे तो इसके लिए आपको अपनी राशि के अनुसार ही कान्हा की पूजा करनी चाहिए। आइये जानते है।

पढ़ें :- Kailash Mansarovar Yatra 2026 : कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले जत्थे को नाथुला दर्रा से किया गया रवाना , तीर्थयात्रियों ने लगाए बम बम के नारे

मेष राशि
मेष राशि के जातक जन्माष्टमी की सुबह स्नान के बाद लाल पुष्प और मिश्री श्रीकृष्ण को अर्पित करें। और भगवान श्री कृष्ण के मंत्र “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” का 108 बार जप करें। लड्डू गोपाल को लाल या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।

वृष राशि
वृषभ राशि वाले जातक जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को सफेद माखन और शक्कर का भोग अर्पित करें। साथ ही, इस दिन श्रीकृष्ण अष्टक या गोविंदाष्टक का पाठ करें।वृषभ राशि वाले लड्डू गोपाल को सफेद या क्रीम रंग के वस्त्र पहनाएं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक इस दिन भगवान श्री कृष्ण को तुलसी के पत्ते और पीले फूल अर्पित करने चाहिए। साथ ही, इस दिन शाम के समय उनके सामने दीपक जलाएं। लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं।

कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक इस दिन भगवान श्री कृष्ण को दूध और केसर मिला माखन चढ़ाएं। साथ ही, इस दिन रात में 11 दीपक जलाकर गोपाल मंत्र का जाप करें। लड्डू गोपाल को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं।

पढ़ें :- Bhanu Saptami Upay 2026 : भानु सप्तमी पर मिलेगी सूर्य देव की असीम कृपा , आजमाएं ये उपाय

सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातक इस दिन श्री कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करें। उसके बाद “ॐ गोविन्दाय नमः” का 21 माला जप करें। लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक इस दिन लड्डू गोपाल को हरे रंग की वस्तु अर्पित करें और भगवान कृष्ण को ध्वज चढ़ाएं। लड्डू गोपाल को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं।

तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को इस दिन राधा-कृष्ण की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और श्रीकृष्ण के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। लड्डू गोपाल को सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस दिन भगवान श्री कृष्ण को लाल और मिश्री अर्पित करना चाहिए। साथ ही उनके विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए।  लड्डू गोपाल को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं

धनु राशि
धनु राशि वाले जातक इस दिन भगवान श्री कृष्ण को पीले मीठे चावल का भोग अर्पित करें और श्रीमद्भगवद्गीता के 12वें अध्याय का पाठ करें। लड्डू गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।

पढ़ें :- Gayatri Jayanti 2026 :  गायत्री जयंती इस दिन मनाई जाएगी ?  जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

मकर राशि
इस राशि के जातक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को काले तिल और गुड़ का भोग अर्पित करें। साथ ही जरूरतमंदों को दान-पुण्य करें। लड्डू गोपाल को गुलाबी या भूरा रंग के वस्त्र पहनाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक इस दिन कान्हा को सफेद फूल और मिश्री जल में मिलाकर अर्पित करें। लड्डू गोपाल को गुलाबी या भूरा रंग के वस्त्र पहनाएं।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातक इस दिन भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल और पीले फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही, “ॐ वासुदेवाय नमः” मंत्र का जप करना चाहिए। ड्डू गोपाल को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।

Advertisement