Japan Earthquake: नए साल 2024 पर जापान में भूकंप (Earthquake in Japan) के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं, रियेक्टर स्केल पर भूकंप की 7.4 तीव्रता दर्ज किया गई है। इसी बीच जोरदार भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी (Japan Tsunami Warning) भी जारी की गई है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, ताकतवर भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए हैं। भूकंप के बाद जापान सागर तट के साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्त में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि सुनामी (Tsunami) के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं, इसलिए नागरिकों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर जाने की अपील की गयी है।