Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. जसप्रीत बुमराह बनें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान; यशस्वी जायसवाल को भी टीम में मिली जगह

जसप्रीत बुमराह बनें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान; यशस्वी जायसवाल को भी टीम में मिली जगह

By Abhimanyu 
Updated Date

Cricket Australia Men’s Test Team of the year: भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को अपना कायल बनाया दिया है। साल बीतने से पहले उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी ने उन्हे दो कटैगरी में अवॉर्ड के लिए नामित किया है। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2024 में मेंस टेस्ट टीम का नेतृत्व करने के लिए चुना है। साथ ही युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

पढ़ें :- UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO

दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मेंस टेस्ट ऑफ द ईयर चुनी है। जिसमें साल 2024 के दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले अलग-अलग देशों के 11 खिलाड़ियों शामिल किया गया है। इस टीम में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों, भारत, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड के दो-दो खिलाड़ियों को चुना गया है, जबकि श्रीलंका और साउथ अफ्रीका से एक-एक खिलाड़ियों की शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम का कप्तान जसप्रीत बुमराह बनाया है, जबकि यशस्वी जायसवाल को सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की विविध टेस्ट-XI में बेन डकेट (इंग्लैंड) को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया, जबकि जो रूट (इंग्लैंड), रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), कामिंडू मेंडिस (श्रीलंका) को बल्लेबाज के रूप शामिल किया गया है। एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया) को टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में रखा गया है। तेज गेंदबाज के रूप में मैट हेनरी (न्यूजीलैंड), जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) और एक मात्र स्पिनर के रूप में केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) के रूप में जगह दी गयी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की मेंस टेस्ट ऑफ द ईयर 2024

1- यशस्वी जायसवाल (भारत)

पढ़ें :- UP Board Exam Centres 2027: यूपी बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची, 7526 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं

2- बेन डकेट (इंग्लैंड)

3- जो रूट (इंग्लैंड)

4- रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)

5- हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)

6- कामिंडू मेंडिस (श्रीलंका)

पढ़ें :- ‘प्रेस की आजादी पर हमला’: DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन

7- एलेक्स कैरी (विकेट कीपर) (ऑस्ट्रेलिया)

8- मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)

9- जसप्रीत बुमराह (कप्तान) (भारत)

10- जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)

11- केशव महाराज (साउथ अफ्रीका)

पढ़ें :- आज CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बड़ी बैठक, 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद
Advertisement