Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. संन्यास पर जसप्रीत बुमराह ने अपना स्टैंड किया क्लीयर, साफ शब्दों में बताया फ्यूचर प्लान

संन्यास पर जसप्रीत बुमराह ने अपना स्टैंड किया क्लीयर, साफ शब्दों में बताया फ्यूचर प्लान

By Abhimanyu 
Updated Date

Jasprit Bumrah on Retirement: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अहम भूमिका निभाई। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया। वहीं, भारत लौटने के बाद मुंबई में टीम इंडिया के खिलाड़ी विक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनें। इस दौरान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने भी बुमराह की तारीफ की है। इस दौरान तेज गेंदबाज ने अपने फ्यूचर प्लान का खुलासा किया।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और रविन्द्र जड़ेजा ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद कई अन्य खिलाड़ियों के संन्यास की भी अटकलें लगती रही हैं। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जसप्रीत बुमराह से उनके संन्यास को लेकर सवाल किया गया। इस पर जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘ये अभी बहुत दूर है। मैंने अभी शुरुआत की है। उम्मीद है कि यह अभी बहुत दूर है।’ उन्होंने इस बयान से साफ कर दिया कि वह टीम इंडिया के लिए अगले कई सालों तक विकेट चटकाते नजर आएंगे। बता दें कि बुमराह अभी 30 साल के हैं और फिट रहते हुए वह छह-सात तक आराम से क्रिकेट खेल सकते हैं।

बुमराह ने आगे कहा, ‘यह मैदान (वानखेड़े स्टेडियम) सही में बहुत खास है। मैं तब बच्चा था तो यहां आया था और आज मैंने जो देखा, ऐसा पहले कभी नहीं देखा। भारत के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद हर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी के आंसू छलक पड़े थे। उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे को देखकर भावुक हो गया। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं थे। बेटे को देखकर भावनाएं सामने आती हैं। मैंने रोना शुरू कर दिया और दो, तीन बार रोया।’

बता दें कि क्रिकेट की दुनिया में जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर गेंदों का कोई भी टक्कर का नहीं है। टी20 वर्ल्ड कप में वह इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 8.27 की शानदार औसत से कुल 15 विकेट अपने नाम किए।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर बोले- 'हमारी टीम में सब मैच विनर है' , आपने आज इसका उदाहरण ​देखा
Advertisement