JEE Advanced 2027: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके IIT में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने JEE Advanced 2027 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 23 मई 2027, रविवार को आयोजित की जाएगी।
पढ़ें :- IIT दिल्ली व IIM बेंगलुरू से पढ़ीं IAS अफसर दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखा- 'पद तो आज छूट गया, लेकिन सपना ...'
इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को एक और खास सुविधा मिलने वाली है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। ऐसे में JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा की तारीख के साथ-साथ इससे जुड़े नियम और पात्रता की जानकारी जानना भी जरूरी है।
The JEE (Advanced) 2027 will be held on May 23, 2027 (Sunday).
IIT Delhi is pleased to launch the official website for JEE (Advanced) 2027- https://t.co/DZh91OVdg7
The eligibility criteria for appearing in #JEE_Advanced 2027 are available on the website.
पढ़ें :- IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में बोले PM मोदी- यहां से सिर्फ डिग्री नहीं, सपने लेकर निकल रहे हैं छात्र
The website will have relevant information for candidates aspiring to appear in the JEE (Advanced) 2027. The candidates are encouraged to check the website frequently for updates.
Candidates appearing for JEE (Advanced) 2027 will have the provision of using an on-screen basic (non-scientific) calculator with a 10-12 digit display.
— IIT Delhi (@iitdelhi) November 13, 2026
23 मई को दो शिफ्ट में होगी JEE Advanced 2027 की परीक्षा
IIT दिल्ली की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, JEE Advanced 2027 की परीक्षा एक ही दिन दो पालियों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी IIT में दाखिले का रास्ता खुलता है। इसलिए हर साल बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी करते हैं।
परीक्षा में मिलेगा ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर का विकल्प
JEE Advanced 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और अहम जानकारी सामने आई है। परीक्षा के दौरान छात्रों को ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। यह नॉन-साइंटिफिक कैलकुलेटर होगा, जिसमें 10 से 12 अंकों तक का डिस्प्ले होगा। यानी उम्मीदवारों को परीक्षा में गणना करने के लिए कंप्यूटर स्क्रीन पर ही बेसिक कैलकुलेटर का विकल्प मिलेगा। हालांकि, यह सुविधा परीक्षा के निर्धारित नियमों और निर्देशों के मुताबिक ही इस्तेमाल की जा सकेगी। कौन कर सकता है
JEE Advanced 2027 के लिए आवेदन?
JEE Advanced 2027 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का पहली बार कक्षा 12वीं या उसके समकक्ष परीक्षा में शामिल होना 2026 या 2027 में होना चाहिए। इसके साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स यानी PCM विषय होना अनिवार्य है। वहीं, जिन छात्रों ने पहली बार 2025 या उससे पहले 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा दी है, वे JEE Advanced 2027 के लिए पात्र नहीं होंगे। यह नियम उन उम्मीदवारों पर भी लागू होगा, जिन्होंने 12वीं में कितने भी विषयों की परीक्षा दी हो।
उम्र सीमा को लेकर क्या है नियम?
JEE Advanced 2027 में शामिल होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 2002 को या उसके बाद होना चाहिए।
वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पांच साल की छूट दी गई है। इन श्रेणियों के उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1997 को या उसके बाद होना चाहिए।
दो साल में अधिकतम दो बार दे सकते हैं परीक्षा
JEE Advanced को लेकर एक और जरूरी नियम है, जिसे उम्मीदवारों को ध्यान में रखना चाहिए। कोई भी अभ्यर्थी लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही JEE Advanced की परीक्षा दे सकता है। ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी और परीक्षा में शामिल होने की योजना पात्रता नियमों को ध्यान में रखकर बनानी चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें पात्रता से जुड़ी जानकारी
IIT दिल्ली ने JEE Advanced 2027 की तारीख और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता से जुड़े सभी नियमों को आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर चेक करें। परीक्षा से संबंधित नए अपडेट, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए भी वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।