Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Jeep Compass : कंपास  की कीमत में बड़ी छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Jeep Compass : कंपास  की कीमत में बड़ी छूट, जानें कीमत और फीचर्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jeep Compass : कच्चे पक्के रास्तों पर दमदारी से चलने वाली जीप इंडिया  की  कंपास  के दामों छूट मिल रही है। जीप इंडिया (Jeep India) ने अपनी कंपास (Compass) मॉडल की कीमत कम कर दी है। कंपनी द्वारा उठाया गया यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। यह छूट सिर्फ चुनिंदा वेरिएंट्स पर लागू है, सभी गाड़ियों पर नहीं। कीमत की बात करें तो जीप कंपास की नई कीमत अब 18.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कीमतों में कमी 1.7 लाख रुपये की गई है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात है कि इसके कीमत में कटौती केवल बेस मॉडल के लिए की गई है, बाकि अन्य वेरिएंट के लिए नहीं।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

बेस मॉडल फीचर्स
जीप कंपास की सबसे बेस मॉडल स्पोर्ट में 8.4 इंच की टच स्क्रीन वाली इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17 इंच के अलॉय व्हील और एलईडी हैडलाइट्स सहित कई फीचर्स मिलते हैं।

इंजन
इंजन की बात करें तो जीप कंपास में 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर वाला डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 167 bhp की पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस गाड़ी में 6-स्पीड मैनुअल या 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।

Advertisement