Jeep Meridian Discount: एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए जीप मेरिडियन खरीदने का सुनहरा मौका है। कंपनी अपनी मेरिडियन गाड़ी पर करीब 2 लाख रुपये तक की छूट दे रही है, जिसके बाद ये गाड़ी Toyota Fortuner से भी कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
पढ़ें :- Mahindra XUV 3XO ZNG लॉन्च , जाने कीमत और फ्यूल ऑप्शन के साथ रेंज
जीप मेरिडियन का नया संस्करण इस साल के अंत तक आ जाएगा इसलिए मौजूदा स्टॉक को खत्म करने के लिए कंपनी ने कीमत में करीब 2 लाख रुपये की कटौती की है। हालांकि यह छूट सीमित समय के लिए है।
बता दें भारत में जीप मेरिडियन की शुरुआती कीमत 31.23 लाख रुपये है लेकिन कीमत कम होने के बाद अब ये गाड़ी 29.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर बेची जाएगी। यह छूट Meridian के ओवरलैंड और लिमिटेड (O) दोनों वेरिएंट पर लागू है। इस गाड़ी को खरीदने पर ग्राहकों को स्पेशल मेरिडियन एक्स पैकेज भी मिल सकता है।