Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Jeep New Midsize Suv : आ रही है जीप की नई मिडसाइज SUV, इनकों को देगी टक्कर

Jeep New Midsize Suv : आ रही है जीप की नई मिडसाइज SUV, इनकों को देगी टक्कर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jeep New Midsize Suv : एडवेंचर और रफतार की सवारी जीप भारत में नई मिड साइज SUV लाने पर काम कर रही है। चर्चा है कि ये गाड़ी 2025 में लॉन्च हो सकती है। इसे Citroen के सहयोग के साथ लाया जा सकता है और Citroen C3 Aircross के समान स्टेलेंटिस CMP प्लेटफॉर्म पर उतारा जाएगा। नई SUV भारत में हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाइगुन को टक्कर देगी।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इंजन
नई जीप SUV में इंजन की बात करें तो  इसमें Citroen गाड़ी के समान 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 109bhp की पावर और 205Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

कीमत
अपकमिंग SUV की कीमत 15 लाख से 18 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच रखी जा सकती है, जो कंपनी की भारत में सबसे किफायती SUV हो सकती है।

Advertisement