Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी: पुलिस लाइन के सामने नग्न होकर किया हंगामा, मुकदमा दर्ज कराने की जिद में सड़क पर उतरे किन्नर

झांसी: पुलिस लाइन के सामने नग्न होकर किया हंगामा, मुकदमा दर्ज कराने की जिद में सड़क पर उतरे किन्नर

By Kalpna Pandey 
Updated Date

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में सड़क पर ऐसा हंगामा हुआ कि राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई! आरोप है कि किन्नरों के एक गुट ने नग्न होकर सड़क जाम कर दी, लोगों से मारपीट की और जब पुलिस रोकने पहुंची तो वर्दीधारियों से भी भिड़ गए।

पढ़ें :- मऊ में पीएम मोदी की तस्वीर के सामने तंत्र-मंत्र का दावा, वायरल तस्वीरों ने मचाई सनसनी

मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 24 अक्टूबर की शाम अंशिका उर्फ अभिषेक, पूजा, नयनपारा, रश्यिन किन्नर और अंशिका की मां ममता पुलिस लाइन के गेट के सामने पहुंचीं। आरोप है कि उन्होंने बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सड़क से गुजरने वाले लोगों के साथ अभद्रता की। इस दौरान कुछ लोगों के वाहनों के बोनट पर चढ़ने की बात भी सामने आई। पुलिस ने जब स्थिति संभालने की कोशिश की तो विरोध कर रहे लोग कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए।

बब्ली मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग

पुलिस के मुताबिक, हंगामे की वजह किन्नर समाज के दो गुटों के बीच पुराना विवाद है। अंशिका पहले बब्ली मौसी के गुट में शामिल थीं, लेकिन करीब दो साल पहले कथित तौर पर बधाई मांगने को लेकर शिकायतें मिलने के बाद उन्हें गुट से निकाल दिया गया था। इसके बाद अंशिका ने अपना अलग समूह बना लिया। तभी से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है।

थाने के अंदर फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश

आरोप है कि अंशिका का गुट बब्ली मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर प्रदर्शन किया गया। इससे पहले 22 अक्टूबर को भी इसी विवाद के दौरान एक किन्नर ने थाने में फिनाइल पीने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे रोक लिया था।

फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- 'ऐसे सनातन में नहीं रह सकता, अगले महीने इस्लाम या बौद्ध धर्म अपनाऊंगा', आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी
Advertisement