Jharkhand Floor Test : झारखंड में सोमवार को चंपई सोरेन सरकार (Champai Soren Sarkar) की ‘अग्नि परीक्षा’ होने वाली है। नई सरकार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट (Floor Test) के जरिये बहुमत साबित करना होगा। इससे पहले आज रविवार की दोपहर महागठबंधन के विधायक हैदराबाद से रांची के लिए रवाना होंगे। सभी 36 विधायक और अन्य नेता चार्टर प्लेन (Charter Plane) से रांची पहुंचेंगे।
पढ़ें :- लोकसभा में सुप्रिया सुले का मोदी सरकार हमला, बोलीं- समोसा चीन के पैसे से, चाय पाकिस्तान के पैसे से आई है, ये सब अब नहीं चलने वाला...
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद के रिजॉर्ट में मौजूद महागठबंधन के 36 विधायकों के रविवार शाम 6 बजे तक रांची लौटने की संभावना है। जिसके बाद सोमवार को चंपई सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सभी 36 विधायक और अन्य नेता चार्टर प्लेन से रांची पहुंचेंगे। यहां पर सभी को सीधे सर्किट हाउस लाया जाएगा। इस दौरान विधायकों को सुरक्षा में रखा जाएगा।
सोमवार को 10 बजे सभी विधायकों को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां पर विधानसभा के सत्र से पहले वह नवनियुक्त सरकार का बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग में शामिल होंगे। फ्लोर टेस्ट के बाद ही विधायकों को छोड़ा जाएगा। फ्लोर टेस्ट के लिए खास तैयारियों के तहत रविवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक बुलाई गई है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा है कि 81 सीटों वाली विधानसभा में महागठबंधन के पास बहुमत है। वह फ्लोर टेस्ट जीतेंगे।