Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Jharkhand Gang Rape : झारखंड में विदेशी महिला को कैंप से उठा ले गए दरिंदे, खेत मे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Jharkhand Gang Rape : झारखंड में विदेशी महिला को कैंप से उठा ले गए दरिंदे, खेत मे ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

By Abhimanyu 
Updated Date

Jharkhand Gang Rape : झारखंड के दुमका जिले में ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, यहां पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार रात स्पेन की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बर्बरता को अंजाम देने का आरोप कुंजी गांव के युवकों पर लगा है।

पढ़ें :- सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर हमलावर, अपनी हैसियत और मर्यादा को भूल रहे हैं, ऐसे बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10.30 के करीब गश्ती टीम को कुरमाहाट चौक में पुलिस टीम को देख महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस को मिली शिकायत में विदेशी महिला ने आरोप लगाया कि कैंप में सात की संख्या में युवक आकर उसे जबरन उठाकर सुनसान इलाके में ले गए। इसके बाद एक खेत में ले जाकर बारी-बारी से आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान जब महिला ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा भी गया। वहीं, पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान अरहर के खेत मे महिला के वस्त्र जब्त कर लिया है।

पुलिस ने देर रात ही महिला को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां जांच में महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि की गई।

पढ़ें :- Viral Video : अजमेर में इजरायली महिला पर्यटक से गंदी बात, पुलिस ने सिखाया सबक
Advertisement