Jharkhand education minister injured: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस बात की पुष्टि की है।
पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ। आप सभी से दुआओं की अपील है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों।”
झारखंड के शिक्षा मंत्री, हमारे बड़े भाई श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
मैं लगातार उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ।
आप… pic.twitter.com/EjrpVE3A2Q— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) August 2, 2025
पढ़ें :- सपा सरकार आने पर आजम खां साहब के सभी मुकदमें वैसे ही वापस होंगे जैसे सीएम और डिप्टी सीएम ने अपने और अपने लोगों का किया: अखिलेश यादव
कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा, “झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के अस्वस्थ होने की खबर बेहद चिंताजनक है। बाथरूम में गिरने से उन्हें ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”