Jimny Discount Festival Offers : अगर आप मारुति की ऑफरोडर जिम्नी के दीवाने है तो आपके लिए खुशखबरी है।जिम्नी पर फेस्टिव सीजन ऑफर्स मिल रहा है। मारुति भी नेक्सा लाइनअप के सभी मॉडलों पर डिस्काउंट दे रही है। हालांकि यह डिस्काउंट्स इस महीने यानी अक्टूबर के अंत तक ही अवेलेबल हैं।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
मारुति जिम्नी पर 80,000 रुपए तक का डिस्काउंट हैं। वही अगर आप MSSF Maruti Suzuki Smart Finance से जिम्नी फाइनेंस करवाते हो 1.5 lakh रुपये तक का डिस्काउंट और मिलेगा। टोटल होता है और 2.3 lakh। यह डिस्काउंट जिम्नी के टॉप-स्पेक अल्फा वेरिएंट पर है। मिड-स्पेक ज़ेटा वेरिएंट पर लगभग 95,000 रुपये है और MSSF के ज़रिए लेते हैं तो 1.75 लाख रुपये का कुल डिस्काउंट आपको मिलेगा।
जिम्नी का कॉम्पैक्ट साइज इसे और भी ख़ास बनाता है, तंग रास्तों पर जिम्नी अच्छा परफॉर्म करती है। बात करें ऑफरोड कैपेबिलिटीज की तो वह भी कमाल की हैं। वैसे भी जिम्नी जिस प्राइस में आती है उस प्राइस में और कोई भी मैन्युफैक्चर 4*4 गाड़ी नहीं बनाता।
वहीं मारुति की इनविक्टो और ग्रैंड विटारा पर भी डिस्काउंट्स उपलब्ध हैं। यदि आप मारुति का फाइनेंसिंग स्कीम को चुनते है तो इग्निस पर लगभग 58,000 रुपए तक डिस्काउंट है और मारुति बोलेनो पर लगभग 52,000 रुपए तक का है।
बात दें कुछ गाड़ियों के साथ एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस का ऑफर भी है लेकिन दोनों ऑफर एक साथ नहीं लिए जा सकते