Jio Republic Day Offer : रिपब्लिक डे के मौके पर रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। कंपनी के रिपब्लिक डे ऑफर के तहत ग्राहकों को 2,999 रुपये के रिचार्ज पर बेहतरीन डील और डिस्काउंट मिल रहे हैं। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा यानी पूरे साल में टोटल 912.5 जीबी डाटा दिया जाएगा।
पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर
रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 2,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यानी पूरे एक साल तक रिचार्ज करने की झंझट खत्म हो जाएगा। इस प्लान के साथ अजियो (Ajio) कूपन दिया जा रहा है, जिसके तहत 2999 रुपये की शॉपिंग करने पर 500 रुपये की छूट मिल जाएगी। Tira से शॉपिंग करने पर 30% यानी कि 1000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
जियो के इस प्लान में Ixigo से फ्लाइट बुक करने पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी और Swiggy से फूड ऑर्डर करने पर 150 रुपये का दो कूपन दिये जा रहे हैं। यानी यूजर्स को कुल 250 रुपये की छूट पा सकते हैं। साथ ही रिलायंस डिजिटल से शॉपिंग करने पर 5000 रुपये की शॉपिंग पर मिनिमम 10% की छूट दी जा रही है।
बता दें कि 2,999 रुपये के प्लान रिचार्ज पर सारे कूपन यूजर्स के MyJio अकाउंट में दिखेंगे। कूपन एक्सपायर होने से पहले उसे इस्तेमाल कर लेना सही है वरना बाद में काम नहीं करेगा। यह ऑफर सिर्फ 15 से 31 जनवरी तक के लिए उपलब्ध हैं।