BSNL Subscribers Increase: देश की प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों ने जुलाई महीने में पहले की तुलना में रिचार्ज प्लान 20-21 प्रतिशत तक महंगे कर दिये थे, जिससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है। कंपनियों के इस फैसले पर ग्राहकों की नाराजगी सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आयी थी। हालांकि, रिचार्ज महंगे करने का फैसला अब कंपनियों को ही भारी पड़ता नजर आ रहा है।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
दरअसल, रिचार्ज महंगे होने के बाद जियो, एयरटेल और Vi जैसे प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों के ग्राहक तेजी से घटे हैं। जबकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, जुलाई में जियो के 7.58 लाख और वोडाफोन आइडिया के 14.1 लाख सब्सक्राइबर कम हुए। वहीं, एयरटेल को सबसे ज्यादा 16.9 लाख सब्सक्राइबर से हाथ धोना पड़ा।
दूसरी तरफ, निजी कंपनियों के टैरिफ महंगे होने से बीएसएनएल को सीधे तौर पर फायदा है, ग्राहकों ने सस्ते रिचार्ज के लिए सरकार कंपनी का रुख किया है। रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में बीएसएनएल के सब्सक्राइबर 29.3 लाख बढ़ गए। जिसके बाद कंपनी अपनी सर्विस को बेहतर करने के लिए बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम शुरू कर दिया है। अगले एक साल भीतर ग्राहकों को 4G सर्विस मिल सकती है।