नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक नए प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की है। इसे आईपीएल ऑफर 2024 कहा जा रहा है। टेलीकॉम ऑपरेटर अपने JioFiber और Jio AirFiber कस्टमर्स को 50 दिनों की मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवाएं दे रहा है। यह ऑफर मौजूदा और नए दोनों ग्राहकों के लिए लागू है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
आइये जानते है कि इस कैसे आप इन प्लान्स का लाभ उठा सकते हैं। यहां हम सारी जरूरी बातों के बारे में जानते हैं।
जियो आईपीएल ऑफर 2024 के बेनिफिट्स
रिलायंस जियो JioFiber और Jio AirFiber कस्टमर्स को 50 दिनों की मुफ्त सेवाएं दे रहा है। यह बेनिफिट्स आईपीएल सीजन ऑफर अवधि के दौरान 50-दिनों के डिस्काउंट वाउचर की मदद से मिलता है।
इसे 30 अप्रैल, 2024 तक एक्टिव रखा जाएगा। आपको बता दें कि यह ऑफर मौजूदा और नए JioFiber और Jio AirFiber दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका
अगर आप एक नए यूजर है तो आपके पास कम से कम 10 दिनों की नेटवर्क अवधि के साथ Jio True 5G एक्टिव सेवा होनी चाहिए।
इसके साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में Jio True 5G कनेक्शन के साथ JioFiber / AirFiber कनेक्शन को एक्टिव करना होगा।
यह ऑफर JioFiber या Jio AirFiber कनेक्शन के एक्टिवेशन के बाद हरJio True 5G यूजर पर एक बार लागू होता है।
इसके अलावा JioFiber और JioAirFiber यूजर जो या तो बिल प्लान में बदलाव करते हैं, प्रीपेड से पोस्टपेड माइग्रेशन करते हैं। यहां 12 महीने का अग्रिम भुगतान करते हैं, वे इस ऑफर के लिए पात्र हो जाते हैं।
JioFiber या Jio AirFiber कनेक्शन इंस्टॉल और एक्टिव होने के बाद 50 दिन का मुफ्त डिस्काउंट वाउचर 7 दिनों के भीतर यूजर के My Jio खाते में जोड़ दिया जाएगा।
पढ़ें :- रोहित शर्मा ने 35वां वनडे शतक ठोककर बनाए 6 रिकॉर्ड, सचिन समेत 5 दिग्गज को छोड़ा पीछे, बने इकौलते प्लेयर
कस्टमर्स रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड से 50 दिन का डिस्काउंट वाउचर पा सकते हैं।
वाउचर को उसकी आखरी तिथि से पहले इस्तेमाल किया जा सकता है। वाउचर की वैलिडिटी क्रेडिट की तारीख से 2 वर्ष है।
आईपीएल 2024 वाउचर को कैसे करें रिडीम
सबसे पहले My Jio ऐप खोलें ।
फिर यह उसी खाते से लॉग इन है, जो Jio फाइबर या Jio AirFiber कनेक्शन से जुड़ा है।
अब वाउचर सेक्शन पर जाएं।
पढ़ें :- MediaTek Dimensity 6300 5G SoC और 50MP AI कैमरा वाला Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च, चेक करें प्राइस और बाकी फीचर्स
अब वाउचर ढूंढें और उसे क्लेम करें।
इसके बाद यह Jio Fibrer या Jio AirFiber कनेक्शन के लिए सक्रिय हो जाएगा।