पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज : नौतनवा कस्बे के पत्रकार संजय कुमार के असमयिक निधन पर पत्रकारों ने आज शनिवार को दो मिनट का मौन रखकर गहरा शोक प्रकट किया है। नौतनवा नगर के दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार संजय कुमार का असमयिक निधन हो गया।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
निधन की खबर सुनकर सभी पत्रकारो में शोक व्यापत हो गया। आज दोपहर को नौतनवा कस्बे के डंडा नदी के तट पर उनका उनके धार्मिक रीती रिवाज के अनुसार अंतिम क्रिया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार संजय कुमार को अंतिम विदाई देने के उपरांत एक शोक सभा किया। जिसमे सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिवार को इस दुःख को सहन करने की प्रार्थना किया।
शोक सभा में पत्रकारों के साथ-साथ नौतनवा नगर के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी भी उपस्थित होकर गहरा शोक प्रकट किया। इस मौके पर नौतनवा तहसील के सभी पत्रकार उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट