Dinesh Karthik-Dipika Pallikal blessed with baby girl : भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल ने बेटी को जन्म दिया है। क्रिकेटर ने ये गुड न्यूज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए दी।
पढ़ें :- JPNIC को 831 करोड़ में यूपी सरकार ने निजी हाथों में बेच दिया, उससे अधिक तो निजी कंपनी केवल पार्किंग से ही कमा लेगी: अखिलेश यादव
दिनेश कार्तिक ने पत्नी दीपिका पल्लिकल को टैग करते हुए एक टेक्स्ट इमेज शेयर की, जिसमें लिखा था, “हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन से मिलने के लिए उत्साहित हैं। राहा पल्लिकल कार्तिक, लव दीपिका और दिनेश”। पोस्ट से साफतौर पर पता चलता है कि, उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम राहा पल्लिकल कार्तिक रखा है।
इससे पहले दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लिकल पहली बार 2021 में पेरेंट्स बने थे। उस समय दीपिका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। कार्तिक-दीपिका अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं, कार्तिक के दो बेटे हैं कबीर और जियान पल्लीकल कार्तिक। बता दें कि दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। कार्तिक ने पहली पत्नी से तलाक से बाद साल 2015 में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी रचाई थी।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम