125 units of electricity free in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले सीएम नीतीश कुमार राज्य के नागरिकों को एक के बाद एक तोहफे दे रहे हैं। एक दिन पहले सीएम नीतीश ने राज्य में खाली शिक्षक पदों के लिए भर्ती परीक्षा जल्द्द कराए जाने की बात कही थी। जिसके बाद गुरुवार को उन्होंने एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है।
पढ़ें :- Rain in Lucknow: भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत, लखनऊ में हुई झमाझम बारिश
सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।”
उन्होंने आगे लिखा, “कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने हेतु पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी तथा शेष के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जाएगी।”
हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। अब हमने तय कर दिया है कि 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। हमने यह…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 17, 2025
पढ़ें :- इंग्लैंड में पंजाब की बेटी 'किरनदीप कौर' की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या