Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया

Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया

By Abhimanyu 
Updated Date

New President of NRAI: कलिकेश नारायण सिंह देव (Kalikesh Narayan Singh Deo) को शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इस पद को लेकर हुए चुनावों में अपने प्रतिद्वंद्वी वीके धाल (VK Dhal) के खिलाफ 36-21 से जीत दर्ज की। कलिकेश 2025 तक एनआरएआई अध्यक्ष रहेंगे।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

ओडिशा के पूर्व सांसद कलिकेश एनआरएआई (NRAI) के दैनिक कामकाज की देखभाल कर रहे थे, क्योंकि पिछले साल सरकार के राष्ट्रीय खेल संहिता (NSC) के अनुसार रणिंदर सिंह (Raninder Singh) के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था। पिछले साल खेल मंत्रालय (Sports Ministry) ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों का कोई पदाधिकारी राष्ट्रीय खेल कोड के तहत 12 वर्ष से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकता। इसके बाद रनिंदर ने इस्तीफा दिया था जिनके 12 साल 29 दिसंबर 2022 को पूरे हो गए थे।

पिछले साल अप्रैल में रनिंदर के इस्तीफे के बाद से एनआरएआई का कामकाज इसके वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश देख रहे थे। उनके कार्यवाहक प्रमुख रहते भारत ने पेरिस ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते। इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 और टोक्यो ओलंपिक 2020 से भारतीय निशानेबाजों को मायूसी हाथ लगी थी।

 

पढ़ें :- UP IAS-PCS Transfers : योगी सरकार ने पांच IAS और छह PCS अफसरों का किया तबादला, बदल गए दो जिलों के जिलाधिकारी
Advertisement