लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, वह अपने नाम को प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर सार्थक करते रहे।
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : ये दो बड़े पदाधिकारी ट्रस्ट को घर की कपंनी की तरह चला रहे थे, हर नियुक्ति में होती थी मनमर्जी
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, ‘पद्म विभूषण’ श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धेय ‘बाबूजी’ का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर निरंतर सार्थक किया। उनकी पावन स्मृतियों को नमन!
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धेय 'बाबूजी' का कार्यकाल सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को नई… pic.twitter.com/3JWNyeQTQu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 5, 2026
पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक
उन्होंने कहा, किसान परिवार में बाबू जी का जन्म हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा। आजीवन उसे जीवन का मंत्र बनाया। उस मिशन के लिए समर्पित होकर लगातार कार्य करते रहे। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के रूप में उनकी सेवाएं देशवासियों के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगी।