Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kangana Ranaut ने पूनम पांडे के निधन पर जताया शोक, पोस्ट शेयर कर कहा- ओम शांति ओम…

Kangana Ranaut ने पूनम पांडे के निधन पर जताया शोक, पोस्ट शेयर कर कहा- ओम शांति ओम…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) के असामयिक निधन पर दुख जताया है। पूनम की शुक्रवार को 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई। पूनम (Poonam Pandey) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा था, ”यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है।

पढ़ें :- अभिनेत्री उर्मिला सनावर हरिद्वार में गिरफ्तार, सुरेश राठौर की बेटी ने लगाए ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप

आपको बता दें, दुख की इस घड़ी में हम निजता का अनुरोध करेंगे और हम उन्हें उनके द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करेंगे। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूनम की मौत के बारे में एक समाचार पोस्ट साझा किया।

एक्ट्रेस ने लिखा, “यह बहुत दुखद है। एक युवा महिला की कैंसर की वजह से जान चली गई। यह एक आपदा है। ओम शांति।”साल 2013 में ‘नशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद, एक्ट्रेस पूनम पांडे को कंगना द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया था।

 

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री
Advertisement