Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Kanguva’ Teaser release: खूंखार ‘अबरार’ का रोल सूर्या-बॉबी, रिलीज हुआ ‘कंगुवा’ का ट्रेलर

‘Kanguva’ Teaser release: खूंखार ‘अबरार’ का रोल सूर्या-बॉबी, रिलीज हुआ ‘कंगुवा’ का ट्रेलर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Kanguva’ Teaser release: साउथ सिनेमा की ‘कंगुवा’ (‘Kanguva’) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसमें सुपरस्टार सूर्या का जलवा देखने को मिलेगा। फिल्म में बॉबी देओल एक बार फिर विलेन का रोल करने वाले हैं। बॉबी ने पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म में खूंखार ‘अबरार’ का रोल कर हर किसी को चौंका दिया और खूब वाहवाही लूटी। आज मंगलवार (19 मार्च) को ‘कंगुवा’ का टीजर रिलीज कर दिया गया।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

इसमें बॉबी और सूर्या दोनों का जबरदस्त अंदाज देखते ही बन रहा है। पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंचेगी और इसके बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। कंगुवा में 500 साल पुरानी कहानी देखने को मिलेगी जो 2023 में खत्म होती है। सूत्रों की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 300 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

शिव निर्देशित इस फिल्म में तगड़ी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह का माहौल बनाया गया है, वह भी कमाल का है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें लगभग दो साल लगे। ‘कंगुवा’ की हीरोइन कोई और नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। मालूम हो कि फिल्म ‘जय भीम’ के बाद सूर्या थिएटर्स में धमाका करने को तैयार हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement