Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Kanguva Trailer Release: कंगुवा के ट्रेलर में दिखा बॉबी देओल और सूर्या का दमदार एक्शन

Kanguva Trailer Release: कंगुवा के ट्रेलर में दिखा बॉबी देओल और सूर्या का दमदार एक्शन

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Kanguva Trailer Release: ‘कंगुवा’ (Kanguva ) इस साल की सबसे बड़ी फिल्म में से एक है। इस फिल्म की रिलीज के लिए दर्शक भी खूब एक्साइटेड हैं। फिल्म के मेकर्स का मकसद अपने लार्जर देन लाइफ विजुअल्स और अनोखी कहानी के साथ इंडियन सिनेमा में नए स्टैंडर्ड सेट करना है। फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हो चुके हैं, जिनको लेकर थोड़ा बहुत फिल्म का बज भी बन रहा है।

पढ़ें :- अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड वायरल, रिसेप्शन में लगेगा सितारों का मेला, पीएम मोदी से लेकर रजनीकांत तक को न्योता

इस बीच मेकर्स ने कंगुवा का एक और ट्रेलर रिलीज किया है। इसके पोस्ट में उन्होंने लिखा, “स्याही और खून से लिखे गए, अतीत और वर्तमान टकराएंगे। मैग्नम ऑपस कंगुवा की रिलीज में महज 4 दिन बाकी।”

कंगुवा का रिलीज ट्रेलर एक ऐसा विजुअल अनुभव है जो दर्शकों को बांध कर रखता है। इसमें इंटेंस एक्शन और जोरदार म्यूजिक ने इसे और भी खास बना दिया है। ट्रेलर में अतीत और भविष्य दोनों का मेल दिखाया गया है। ये हाई-टेक फ्यूचरिस्टिक और प्राचीन काल की थीम को एक साथ बखूबी पेश कर रहा है।

 

पढ़ें :- अंकित बालियान की हो चुकी है हत्या, फिर क्यों करवा चौथ पर व्रत रखेंगी सीमा? जाने इसके पीछे की वजह
Advertisement