कानपुर। चकेरी के कृष्णनगर जीवन गार्डन (Krishnanagar Jeevan Garden) स्थित एक की ईवी शोरूम (EV Showroom) में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आधे घंटे के भीतर पूरे शोरूम को आग ने आगोश में ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है, हालांकि उससे पहले शोरूम जलकर खाक हो चुका था।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
आग दूसरी इमारतों तक न पहुंच सके उसके लिए फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) आग बुझाने में जुटी है। घटना शोरूम में खड़ी एक स्कूटी की लीथियम बैटरी में विस्फोट हुआ और उसमें आग लग गई। आसपास खड़े वाहनों में भी आग लग गई। कुछ ही सेकेंड में आग ने पूरे शोरूम में फैल गई, इससे वाहनों को निकालने का मौका ही नहीं मिल सका।