Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Kanpur Test Day 2 Stumps: बारिश के चलते कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बिना गेंद फेंके रद्द; जानिए तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम

Kanpur Test Day 2 Stumps: बारिश के चलते कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बिना गेंद फेंके रद्द; जानिए तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम

By Abhimanyu 
Updated Date

Kanpur Test Day 2 Stumps: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार (27 सितंबर) से खेले जा रहे इस मैच में बारिश विलेन साबित हो रही है। मैच के पहले दिन बारिश और फिर बैड लाइट के चलते सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया था। जबकि, दूसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया।

पढ़ें :- 'रामायण 2' की रिलीज में हो सकती है देरी? निर्माता नमित मल्होत्रा ने बतायी ये बड़ी वजह

दरअसल, कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन सुबह से हो रही बारिश के चलते शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद पहले और दूसरे सेशन में भी खेल शुरू नहीं हो पाया। पूरा मैदान ढका रहा और पूरे दिन यही कहानी रही। कुछ घंटों तक बारिश नहीं हुई, लेकिन कवर पर बहुत पानी था। तीन सुपर सोपर एक्शन में थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में दूसरे दिन के खेल को काफी इंतजार के बाद बिना कोई गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इससे पहले खबर आयी कि दूसरे दिन का खेल रद्द होने से पहले ही दोनों टीमें वापस होटल लौट गईं हैं।

मैच के पहले दिन बारिश के कारण खेल की शुरुआत 1 घंटे की देरी से हुई। दूसरे मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मैच के दौरान कई बार बारिश ने खलल डाला। फिर दूसरे सेशन की शुरुआत में बारिश के कारण 15 मिनट की देरी हुई। वहीं, बारिश के कारण पहले दिन का खेल करीब 2 घंटे पहले ही खत्म कर दिया गया। पहले दिन बांग्लादेश ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 35 ओवर में 107 रन बना लिए थे।

पहले दिन बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन 0, शादमान इस्लाम 24 और नजमुल हुसैन शान्तो 31 रन बनाकर आउट हुए। जबकि, मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान भारत के लिए तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 2 विकेट झटके और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट अपने नाम किया।

तीसरे दिन का पूर्वानुमान

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

दूसरे दिन का खेल रद्द होने के बाद फैंस के लिए तीसरे दिन का पूर्वानुमान भी बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन आज की तुलना में बेहतर है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट की मानें तो कानपुर में रविवार यानी 29 सितंबर को 59 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। सुबह के समय 59 प्रतिशत तक बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि दोपहर तक बारिश की संभावना घटकर 25 प्रतिशत हो जाती है।

Advertisement