Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे Karan Singh Grover, कहा- DNA में …

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे Karan Singh Grover, कहा- DNA में …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उज्जैन:  एरियल एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ (‘Fighter’) में नजर आने वाले एक्‍टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे। एक्‍टर ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि उनके डीएनए में कुछ बदलाव आया है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

एक्‍टर को वहां सफेद कुर्ता पायजामा में भगवान शिव की पूजा करते हुए देखा गया। शिप्रा नदी के किनारे बसा यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वीडियो में करण को माथे पर ‘जय श्री महाकाल’ का टीका और गले में फूलों की माला पहने हुए देखा जा सकता है।

करण ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने मंदिर के बारे में लोगों से जो कुछ सुना था, वह सब सत्य है। इस मंदिर में जाने के बाद डीएनए में कुछ बदलाव आ जाता है। जो ध्वनि आ रही थी, वह बहुत दिव्य थी। मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरे डीएनए में कुछ बदलाव आ गया है।

यह बहुत उत्साहवर्धक अनुभव है। मुझे उम्मीद है कि यहां से जाने के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।” करण ने 23 फरवरी को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। ‘फाइटर’ में उन्होंने सरताज गिल की भूमिका निभाई है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर हैं।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
Advertisement