Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और रााधिका मर्चेंट ((Anant Ambani and Radhika Merchant) के प्री-वेडिंग फंक्शन का कल दूसरा दिन था, जहां देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. वही अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग (Anant Ambani and Radhika Merchant’s pre-wedding) फंक्शन का कल दूसरा दिन था, जहां कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. इस ग्रैंड इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पार्टी में छाए रहे. इस दौरान एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं. तो वहीं ब्लैक करलर की आउटफिट में रणवीर भी काफी डैशिंग दिखे.
वहीं करीना कपूर और सैफ अली खान रॉयल लुक में नजर आएं. करीना शिमरी साड़ी में फैशन का जलवा बिखेरती दिखीं. रेड कलर की शिमरी साड़ी में बेबी बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. उन्होंने इस लुक को न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया.
पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस
वहीं प्री-वेडिंग पार्टी में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव और दिग्गज अभिनेता जितेंद्र एक साथ नजर आए.
पार्टी में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान ने ब्लू कलर की साड़ी में पूरी लाइमलाइट लूट ली. वहीं ब्राउन कलर के लहंगे में नव्या नवेली नंदा भी काफी खूबसूरत लग रही थीं.
पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल
जाह्नवी कपूर ने अपने बड़े बाई अर्जुन कपूर के साथ जमकर पोज दिया. संगीत सेरेमनी के लिए एक्ट्रेस ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी. वहीं ऑल ब्लैक लुक में अर्जुन कपूर भी काफी हैंडसम लगे.
जवान के डायरेक्टर एटली भी यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए.
फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस ग्रैंड इवेंट का हिस्सा रहें.
मेटा के सीइओ मार्क जुकरबर्ग ने भी . यहां वह अपनी पत्नी से साथ पहुंचे थे. वहीं बिल गेट्स भी अपनी बीवी के साथ नजर आए. इस दौरान दोनों काफी खुश दिखे.