नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का 12 जून को निधन हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से संजय कपूर (Sanjay Kapoor) 53 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ गए। 19 जून को दिल्ली में संजय कपूर का अंतिम संस्कार हुआ था, जहां करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंची थी। वहीं, 22 जून को दिल्ली में संजय कपूर (Sunjay Kapoor) की प्रेयर मीट (Prayer Meet) रखी गई। इस दौरान करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपनी बहन करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ पहुंची हैं।
पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह पर फिर बरसे पीयूष मिश्रा, बोले- कैप्टन स्मित की बहादुरी पर चुप, LPU में भी बच्चों पर लाठियां चली, झारखंड नहीं पहुंचे..
संजय कपूर की प्रेयर मीट (Sanjay Kapur Prayer Meet) के ढेर सारे वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक में करिश्मा जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तब वो अपने बच्चों समायरा और कियान के पीछे चलती हुई दिख रही है। करिश्मा के पीछे उनकी बहन करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और बहनोई सैफ अली खान भी थे, जो चुपचाप उनका साथ दे रहे थे। इस दौरान करिश्मा सफेद कलर के एथनिक सूट पहने दिखीं। उन्होंने अपने बालों को पोनीटेल में बंधा था। उनके बेटे कियान ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। करिश्मा अपने बेटे की पीठ थपथपाकर उसे सहारा देती भी दिखीं।
पढ़ें :- पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल से शेयर की भावुक तस्वीर; लिखा- ‘माई हमार दुनिया’
वहीं, कार्यक्रम स्थल के अंदर का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें करिश्मा सिर पर दुपट्टा ओढ़े दिखीं। उनके पास बेटी और बेटा दोनो खड़े थे। एक्ट्रेस के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही हैं। वहीं, वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर भी नजर आ रहे हैं। बता दें, साल 2003 में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने संजय कपूर से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। एक्ट्रेस ने संजय पर मारपीट का आरोप लगाया था। फिर 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक हो गया था। करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी। वहीं, करिश्मा बच्चों संग जिंदगी बिता रही हैं।