नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Bollywood actress Karisma Kapoor) के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर (Businessman Sanjay Kapoor) का 12 जून को निधन हो गया था। अब 7 दिन बाद आज, यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। इस बात की जानकारी परिवार ने प्रेस नोट जारी कर दी है।
पढ़ें :- रिया चक्रवर्ती की बड़ी जीत, NDPS कोर्ट ने बैंक खाते अनफ्रीज करने का दिया आदेश
संजय कपूर (Sanjay Kapoor) का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि (Lodhi Road Crematorium in Delhi) में होगा। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी (Prayer Meet Ceremony) 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल (Taj Palace Hotel in Delhi) में शाम 4 से 5 बजे होगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर ( Karisma Kapoor), बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी मुंबई से निकल चुके हैं।
प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम
संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी है। जिसमें लिखा गया है, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं। प्रेयर मीट के आखिर में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) के माता-पिता, पत्नी प्रिया के साथ-साथ चारों बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का भी नाम है। बताते चलें कि करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हुए। साल 2016 में संजय और करिश्मा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली थी, हालांकि तलाक के बावजूद कई मौकों पर करिश्मा, संजय के साथ नजर आ चुकी हैं।
पढ़ें :- Fenty Beauty Event 2026 : पॉप स्टार रिहाना पहुँचीं फेंटी ब्यूटी इवेंट में , हिंदी में बात करने की कोशिश
करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर (Sanjay Kapoor) ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। ये प्रिया की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें बेटी सफीरा है, जिसे संजय कपूर (Sanjay Kapoor) साथ ही रखते थे। इसके अलावा संजय-प्रिया का एक बेटा अजारियस भी है। संजय ने पहली शादी नंदिता महतानी से की थी, हालांकि इस शादी से उन्हें कोई बच्चे नहीं हैं।