Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karnataka Urban Local Body Polls : सीएम बोम्मई के गृहनगर सहित कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत

Karnataka Urban Local Body Polls : सीएम बोम्मई के गृहनगर सहित कर्नाटक स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत

By संतोष सिंह 
Updated Date

Karnataka Urban Local Body Polls :  कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनाव (Karnataka Urban Local Body Polls) में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

पढ़ें :- हमेशा की तरह बीजेपी झूठ का सहारा ले रही, वे मुझे चुप कराना चाहती है क्योंकि वो सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकते: राहुल गांधी

 

कर्नाटक के 20 जिलों के 58 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन चुनावों में कुल 1184 वार्ड के लिये चुनाव हुए जिनमें से कांग्रेस ने 501 में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 433 सीटें मिली है। जद (एस) के खाते में सिर्फ 45 सीटें आई है। आयोग के अनुसार बाकी 205 सीटों पर निर्दलीय और छोटी पार्टियों को जीत मिली है। इस चुनाव को प्रदेश के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने 20 शहरी स्थानीय निकायों में बहुमत हासिल किया। इसके अलावा भाजपा को 15 पर जीत मिली। जद (एस) को एक सीट पर बहुमत मिला है। बाकी यूएलबी के मिले जुले नतीजे रहे हैं और कोई भी पार्टी बहुमत हासिल करने में सक्षम नहीं रही।

हार पर क्या बोले कर्नाटक के सीएम

पढ़ें :- New CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी समेत इन नेताओं ने ली शपथ; देखें मंत्रियों की लिस्ट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि ओवरऑल रिजल्ट में उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्होंने नुकसान के लिए अल्पसंख्यकों की अधिक आबादी वाले क्षेत्रों को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन किया है, हालांकि हमें इस चुनाव में और अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। बोम्मई के निर्वाचन क्षेत्र में भी भाजपा हार गई। इस पर सीएम ने कहा ‘हम वहां (बांकापुर में) कभी नहीं जीते थे, अल्पसंख्यक मतदाता 65 प्रतिशत हैं, मेरे लिए अधिक कहना सही नहीं होगा। यही हाल गुट्टाल का है। हम वहां भी अपना विकास कार्य जारी रखेंगे।

कर्नाटक में कांग्रेस की लहर

कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि हाल के दिनों में चुनाव परिणामों ने राज्य में कांग्रेस की लहर का संकेत दिया है। परिणाम कर्नाटक के लोगों की राय है। वे कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। ये वोट राज्य में लोगों के मिजाज के गवाह हैं। भले ही राज्य में भाजपा सत्ता में है। उनके वरिष्ठ नेता और मंत्री इन वार्डों से आते हैं, लेकिन इसके बावजूद हम जीत गए हैं। धारवाड़ को ही लीजिए, जो मुख्यमंत्री का जिला है।इन सभी जगहों पर लोगों ने अपनी आवाज बुलंद की है। लोगों ने हम पर अपना विश्वास जताया है। आने वाले दिनों में हम इस पर खरा उतरेंगे​।

कांग्रेस का दावा भ्रष्टाचार और महंगाई से लोग परेशान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विपक्ष के नेता, सिद्धारमैया ने कहा कि ये परिणाम विधानसभा चुनावों में पार्टी की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी उम्मीदों के अनुसार परिणाम हैं। लोगों ने बीजेपी के खिलाफ नाराजगी जताई है। सरकार लोगों और उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है। नतीजे बताते हैं कि लोग अब इस सरकार के खिलाफ हैं और हवाएं कांग्रेस के पक्ष में हैं।

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया
Advertisement