Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kartik purnima 2024 : कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें दान , दूर होती हैं आर्थिक कठिनाइयां

Kartik purnima 2024 : कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें दान , दूर होती हैं आर्थिक कठिनाइयां

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kartik purnima 2024 : आज देश भर में कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक माह की पूर्णिमा साल की सबसे पवित्र और शुभ पूर्णिमा मानी जाती है। इस दिन देश भर में लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और दान देते हैं। आज के दिन स्नान करके दीपदान करना शुभ और पुण्य प्राप्ति का साधन माना जाता है। यह विश्वास किया जाता है कि इस दिन दान करने से परिवार में सुख और समृद्धि का आगमन होता है, साथ ही कष्टों का निवारण भी होता है। आज के दिन सुबह गंगा स्नान और शाम को घाट पर दीपदान किया जाता है। देव दिवाली का शिव जी से गहरा संबंध है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

कार्तिक पूर्णिमा दान
आज के दिन नदी, तालाब और घर के एक कोने में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करना बहुत शुभ होता है।

दूध का दान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान करना अत्यधिक शुभ माना गया है। मान्यता है कि दूध का दान करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती और आर्थिक कठिनाइयां दूर होती हैं। यह देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का आसान उपाय है, जिससे घर में समृद्धि बनी रहती है।

गुड़ का दान
गुड़ का दान कार्तिक पूर्णिमा पर करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और घर में संपन्नता का वास होता है। माना जाता है कि गुड़ का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और देवी लक्ष्मी की कृपा से जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
Advertisement