Karun Nair Double century: इंग्लैंड लॉयन्स और इंडिया-ए के बीच चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। इस मैच में इंडिया-ए के बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला है। टीम के स्टार बल्लेबाज करुण नायर ने दोहरा शतक लगाकर टेस्ट सीरीज से पहले फॉर्म को लेकर अच्छे संकेत दिये हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल भी लय में नजर आए हैं।
पढ़ें :- SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स से होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम होगी बाहर
कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्रांउड में 30 मई से खेले जा रहे अनधिकृत टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंडिया-ए ने 409/3 के स्कोर से आगे खेलने शुरू किया। इस दौरान ध्रुव जुरेल 94 रन बनाकर आउट हुए और अपने शतक से चूक गए। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 7 रन ही बना सके। हालांकि, करुण नायर ने 272 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। नायर की पारी 204 रन के स्कोर पर समाप्त पर खत्म हुई। फिलहाल, इंडिया-ए का स्कोर 450+ पहुँच गया।
बता दें कि 20 जून से भारत और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली इंडिया-ए टीम इंग्लैंड दौरे पर है, जहां उसे इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो अनधिकृत टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसका पहला मैच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्रांउड पर 30 मई से खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड लॉयन्स के कप्तान जेम्स रेव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनका फैसला भारी पड़ता दिखा। पहले दिन इंडिया-ए बल्लेबाजों ने मेजबान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।
मैच के पहले दिन इंडिया-ए को पहला झटका छठे ही ओवर में लग गया, जब कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन महज 8 रनों के निजी स्कोर पर एडवर्क जैक का शिकार बने। इसके बाद 51 रनों पर दूसरा विकेट यशस्वी जायसवाल (24 रन) के रूप में गिरा। फिर सरफराज खान और करुण नायर ने जबरदस्त पार्टनरशिप करके टीम को संभाला। लेकिन, सरफराज खान शतक से चूक गए और 92 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 232/3 था।
सरफराज के आउट होने के बाद करुण नायर और ध्रुव जुरेल ने मिलकर टीम के स्कोर 403 तक पहुंचाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 177 रनों की पार्टनरशिप हुई। नायर 186 (246 गेंद, 24 चौके और 1 सिक्स) और जुरेल 82 रनों (104 गेंद, 9 चौके और एक सिक्स) पर नाबाद लौटे थे।
पढ़ें :- FIFA World Cup 2026 : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी क्या खेल पाएंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप? इंटर मियामी ने फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड लॉयन्स XI: टॉम हेन्स, बेन मैकिन्नी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (कप्तान और विकेटकीपर), डैन मूसली, रेहान अहमद, ज़मान अख्तर, एडवर्ड जैक, जोश हल, अजीत डेल।
इंडिया-ए XI: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।