Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Karva Chauth 2022 : राजस्थान में BJP सांसद के हैं दो पत्नियां, दोनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

Karva Chauth 2022 : राजस्थान में BJP सांसद के हैं दो पत्नियां, दोनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत

By संतोष सिंह 
Updated Date

राजस्थान। बीते गुरुवार को करवाचौथ (Karva Chauth) पूरे देश ने श्रद्धापूर्वक मनाया गया, लेकिन इस पर्व पर राजस्थान (Rajasthan) के उदयपुर (Udaipur) से भाजपा सांसद अर्जुनलाल मीणा (BJP MP Arjunlal Meena) ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं है। बता दें कि बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा (BJP MP Arjunlal Meena)  ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया। सांसद अर्जुनलाल मीणा (MP Arjunlal Meena) की दोनों पत्नियां आपस में बहन हैं। एक पत्नी का नाम राजकुमारी है जबकि दूसरी पत्नी का नाम मीनाक्षी है।

पढ़ें :- 25 सितंबर 2024 का राशिफलः जानिए बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों को करोबार में मिलेगी तरक्की

एक टीचर, दूसरी हैं गैस एजेंसी की है मालकिन

भाजपा सांसद (BJP MP ) की पत्नियों के पेशे अलग-अलग हैं। राजकुमारी एक टीचर हैं वहीं मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं। करवाचौथ के दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ पर्व मनाते हुए सांसद मीणा की फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भाजपा सांसद अर्जुनलाल मीणा (BJP MP Arjunlal Meena) अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मना रहे हैं।

2014 में भी बने थे सांसद

अर्जुनलाल मीणा (Arjunlal Meena) राजस्थान (Rajasthan)  के 25 सांसदों में से एक हैं। 2014 की मोदी लहर में भी वो सांसद चुने गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में एक बार फिर उदयपुर (Udaipur) की जनता ने मीणा को चुनकर संसद पहुंचाया है।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-आपके भाई ने पूरे देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया

कब मनाया जाता है करवाचौथ

इस बार 13 अक्टूबर को करवाचौथ (Karva Chauth) का पर्व था। इस दिन हिंदू महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए बिना पानी के दिन भर व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपने पति की पूजा करती हैं। करवाचौथ (Karva Chauth) का पर्व कार्तिक मास (Kartik Month)के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (Chaturthi of Krishna Paksha) को मनाया जाता है।

Advertisement