Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कश्मीरी हिंदुओं को मिलेंगे 6,000 फ्लैट: 5,176 बनकर तैयार, अब सरकार की तरफ से घर की चाबी मिलने का इंतजार

कश्मीरी हिंदुओं को मिलेंगे 6,000 फ्लैट: 5,176 बनकर तैयार, अब सरकार की तरफ से घर की चाबी मिलने का इंतजार

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास को लेकर सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर में आवास निर्माण की प्रक्रिया जारी है। यहां कश्मीरी हिंदू परिवारों के लिए करीब 6,000 फ्लैट तैयार किए जाने की योजना है। जिनमें से 5,176 फ्लैट का निर्माण पूरा हो चुका है। अब सवाल यह है कि इन घरों की चाबी लाभार्थियों को कब तक दी जाएगी?

पढ़ें :- सड़क पर पुलिस और युवक ने एक दूसरे को पटक-पटक मारा, सिपाही की वर्दी भी फटी; घटना का वीडियो वायरल

सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य घाटी से विस्थापित कश्मीरी हिंदू परिवारों को दोबारा बसाने के लिए सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना है। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर ट्रांजिट आवास बनाए जा रहे हैं। तैयार हो चुके हजारों फ्लैटों के बाद अब इनके आवंटन और हैंडओवर की प्रक्रिया पर नजर है। बता दें कि कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन के बाद से ही उनके पुनर्वास और घाटी में वापसी का मुद्दा लगातार चर्चा में रहा है। केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की विभिन्न योजनाओं के तहत रोजगार, आवास और अन्य सुविधाओं के जरिए विस्थापित परिवारों के पुनर्वास पर लगातार काम किया जा रहा है।

5,176 फ्लैट तैयार होने के बाद अगला चरण क्या होगा?

मकानों का आवंटन लाभार्थियों को जरूरी प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करना और इसके बाद उन्हें घरों की चाबी सौंपना महत्वपूर्ण कदम होंगे। हालांकि, चाबी सौंपने की सटीक तारीख सरकार की आधिकारिक घोषणा पर निर्भर करेगी। अब सबकी नजरें सरकार की अगली घोषणा पर हैं कि 6,000 फ्लैटों की योजना में बाकी निर्माण कब पूरा होगा और तैयार मकानों में कश्मीरी हिंदू परिवारों को कब से रहने दिया जाएगा।

पढ़ें :- लद्दाख में शुरू हुई देश की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, स्नो लेपर्ड देखने का सुनहरा मौका
Advertisement